मंडलायुक्त और डीआईजी ने नरैनी रोड बफरजोन एरिया का किया निरीक्षण
सोनारी गली में डाकखाने तक, कटरा बाजार और चूड़ी गली, तेल गली को सील करने के निर्देश
अतर्रा, के एस दुबे । नगर में कोरोना की विस्फोटक स्थिति होने पर उच्चाधिकारियों ने हालात को काबू करने के उपाय शुरू कर दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त व डीआईजी ने नरैनी रोड स्थित बफरजोन एरिया का निरीक्षण किया। इस जोन के निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।
बताते चलें नरैनी रोड में सुनारी गली एवं कटरा बाजार में कोरोना पाजिटिव केस पाए गए हैं।रविवार के दिन भी 20 नए मरीज निकलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसके पूर्व करीब 12 कोरोना संक्रमित मरीजो का इलाज चल रहा है।रविवार को चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं डीआईजी दीपक कुमार ने सोनारिन
गली में डाकखाने तक सील करने एवं कटरा बाजार को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए, जबकि चूड़ी गली सहित तेल गली को भी पूर्णता सील कर देने के निर्देश दिए। कमिश्नर गौरव दयाल ने उपजिलाधिकारी जेपी यादव एवं क्षेत्राधिकारी सियाराम को बिना मास्क के निकलने वाले लोगों व सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों सहित कोरोनावायरस को बढ़ाने वालो के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेशित किया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर देव तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर में भर्ती कोरोनावायरस की संख्या के मद्देनजर अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।ओपीडी,प्रसव एवं अन्य सेवाएं पूरी तरह से रोक दी गई हैं।कमिश्नर एवं डीआईजी ने कोतवाली निरीक्षक रवीन्द्र तिवारी को बफर जोन में सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए,जबकि मास्क बिना पहने वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
![]() |
| बफरजोन एरिया का निरीक्षण करते आयुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार |


No comments:
Post a Comment