बांदा, के एस दुबे । ब्लाक बिसंडा के ग्राम तेंदुरा से नहर के रास्ते मेन रोड जो विभिन्न गांवों गडाव व अतर्रा मेन को जोड़ने वाली है, की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। इन दिनों इस मार्ग पर आवागमन के दौरान लोगों केा दलदल से गुजरना पड़ रहा है। आए दिन किसानों के ट्रैक्टर और बैलगाड़ी पलटन से हादसे हो रहे हैं। वही तेन्दुरा के लोगों का
 |
| ऐसे दल-दल भरे रास्ते में आवागमन करने को मजबूर लोग |
कहना कि इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार हमनें उच्च अधिकारियों व सचिव से कह चुके हैं वा सचिव महोदय सिर्फ शौचालय, आवास में खुल्लेआम रूपये लेने में माहिर हैं प्रधान सचिव आदि कोई सुनने को तैयार नहीं है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबू मिश्रा का कहना कि तेंदुरा ग्राम पंचायत विकास कार्यों से कोसों दूर है एवं यहा ग्राम पंचायत में जगह जगह गंदगी, खस्ताहाल सड़क वा लोगों को किचड़ आदि का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विनोद और छुट्टन आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment