जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
विजयीपुर-फतेहपुर, शमशाद खान । ग्राम पंचायत गढ़ा के रग्घूपुर गाँव में जरा सी बरसात में भी सड़क कीचड़ से भर जाती है। इसकी वजह ये है कि इस गाँव में नालीं नहीं बनी है। नाली न होने के कारण न सिर्फ बरसात का पानी सड़क पर जमा होता है, बल्कि लोगों के घरों से निकलने वाला घरेलू पानी भी सड़कों पर ही बहता है। इससे लोगों की समस्यायें बढ़ जाती हैं। इस दशा में न सिर्फ गाँव की सूरत बिगड़ती है, बल्कि अनेक बीमारियां भी जन्म लेती हैं।
 |
| सड़क पर बह रहे गंदे पानी का नजारा। |
मुख्यालय से तकरीबन 70 किलोमीटर की दूरी यमुना तटवर्ती पर बसे गाँव रग्घुपुर और उसके समीप कई गाँव में नालियां न होने के कारण तमाम समस्याएं जन्म ले लेती हैं। इन गाँवों में जरा सी बरसात होने पर कीचड़ भर जाता है। रग्घुपुर निवासी राजू त्रिपाठी, कामता त्रिपाठी, रविकरण रवि प्रकाश कहते हैं कि गाँव में नाली न होने के कारण जरा सी बारिश में भी जलभराव की स्थिति हो जाती है! अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव होने की वजह से मच्छर भी पैदा हो जाते हैं, जो जीना मुश्किल कर देते हैं। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उक्त मामले की शिकायत कई बार खण्ड विकास अधिकारी विजयीपुर से की गई लेकिन मामले को अनसुना कर दिया। इस बारे में गढ़ा ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच में अगर जरूरत समझी जाएगी तो नाली का निर्माण अवश्य करवाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment