फुंके ट्रान्सफार्मर की विभाग नहीं ले रहा सुधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

फुंके ट्रान्सफार्मर की विभाग नहीं ले रहा सुधि

भीषण गर्मी व पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान 
  
हस्वा-फतेहपुर, शमशाद खान । हस्वा विकास खण्ड की ग्राम सभा रसूलपुर भमैचा गांव में पिछले दस दिनों से ट्रान्सफार्मर फुंका हुआ है। जिसकी विभाग द्वारा अब तक सुधि नहीं ली गयी। जिससे भीषण गर्मी व पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने फुंके ट्रान्सफार्मर की बाबत आनलाइन शिकायत भी दर्ज करायी लेकिन विभाग ने ट्रान्सफार्मर बदलना उचित नहीं समझा। 
फुंके ट्रान्सफार्मर का दृश्य।
बताते चलें कि ग्राम सभा रसूलपुर भमैचा में लगा 10 केवीए का ट्रान्सफार्मर दस दिनों पूर्व फुंक गया था। जिसके चलते पूरे गांव में जहां अंधेरा छाया हुआ है वहीं लोग भीषण गर्मी से परेशान हंै। इतना ही नहीं बिजली न मिल पाने के कारण पेयजल की किल्लत से भी ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीण दूर-दराज लगे हैण्डपम्पों से पानी लाने के लिए विवश हैं। बिजली न आने के कारण उपकरण भी फेल हैं। उमस भरी गर्मी में लोग घरों के बाहर रहने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने पहले सम्बन्धित जेई को फुंके ट्रान्सफार्मर की बाबत जानकारी दी लेकिन अब तक जला हुआ ट्रान्सफार्मर पोल से उतारा नहीं गया। इस पर ग्रामीणों ने आनलाइन शिकायत भी दर्ज करायी लेकिन इसका भी असर विभागीय अधिकारियों पर नहीं पड़ा। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages