राजकीय महाविद्यालय मे हुआ वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

राजकीय महाविद्यालय मे हुआ वृक्षारोपण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हेमन्त कुमार बघेल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डा दुर्गेश शुक्ल ने कहा कि वृक्ष इस धरती की सबसे अनमोल धरोहर है। वातावरण में आक्सीजन की उपलब्धता को बनाए रखने में हरे-भरे वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही सब लोगों से एक-एक
वृक्षारोपण करते प्राचार्य।
पेड़ लगा कर देखभाल करने की अपील की है। ताकि वातावरण का संतुलन बना रहे। सभी ने वृक्ष लगा कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के संरक्षक ने सभी से पौधरोपण कर देखभाल की अपील की। इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र, डॉ रमेश समेत छात्र मयंक, शैलेन्द्र, प्रतीक आदि स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages