गौशाला निर्माण में लाएं तेजी: आयुक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

गौशाला निर्माण में लाएं तेजी: आयुक्त

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने छीबो गांव के निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। आयुक्त ने लोनिवि निर्माण खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला पर समतलीकरण कार्य कराया जाए। तारबाडी से घेराबंदी करें। कार्य को गति दें। जिलाधिकारी ने कहा कि दिए गए निर्देशों के क्रम में अभी तक कार्यों में तेजी न लाना ठीक नहीं है। उन्होंने रामनगर बीडीओ से कहा कि सडक निर्माण क्षेत्र पंचायत से कराए। आयुक्त ने कहा कि मनरेगा योजना से भी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम राहुल कश्यप, ब्लाक प्रमुख रामनगर बालमुकुंद पाण्डेय, बीडीओ आशाराम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

सितम्बर तक बालू खनन प्रतिबंधित
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने स्वीकृत बालू, मोरम के समस्त पट्टेधारकों को निर्देश दिए हैं कि वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिसूचना के क्रम में मानसून सत्र एक जुलाई से 30 सितम्बर 2020 तक नदी तल से उपखनिजों का खनन प्रतिबंधित किया जाता है। ऐसे में समस्त खनन पट्टाधारकों को निर्देश दिया जाता है कि अनुपालन करते हुए खनन पट्टा क्षेत्र में खनन परिवहन कार्य बंद रखेंगें। पट्टा क्षेत्र में कोई खनन न हो। इस पर सतत निगरानी रखें। कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages