कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नगर के मुहल्ला गांधीनगर में स्थित एसआरपी इण्टर कॉलेज के अन्दर से धनुताल मैदान तक मिट्टी युक्त रास्ते में इन दिनों बारिश के मौसम में वहां रहने वाले आबागमन करने वाले लोगों को बुरी तरह परेशान होना पड़ रहा है और लोगों को पानी एवम कीचड़ से भरे दलदल में घुसकर अपना रास्ता तय करना पड़ रहा है। वहां रहने वाले उदय सिंह, सुघर सिंह, पवन कुमार, माताप्रसाद, हरिबाबू, अबधेश, हरिओम, रामानंद, प्रेम सिंह,
 |
| दलदल में धंसकर जाते गांधीनगर के निवासी। |
उमाचरण आदि ने बताया कि बीते कई बर्षों से बारिश के मौसम में उक्त मार्ग पर ऐसे हालात बने रहते हैं और बाइक तो किसी भी सूरत में नहीं निकल सकती है। उक्त लोगों ने कहा कि सरकार विकास कार्यो को लेकर बड़े बड़े दावे करती है लेकिन सड़क जैसी मूलभूत समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है और उनकी समस्या न तो नगर पालिका सुन रही है और न ही अधिकारी एवम जनप्रतिनिधि।
No comments:
Post a Comment