सर्व वैश्य चेतना समिति ने स्टेशन परिसर में किया वितरण
बांदा, के एस दुबे । कोराना महामारी से बचाव के लिये रविवार की सुबह सर्व वैश्य चेतना समिति ने शहर के स्टेशन परिसर में समाचार पत्र विक्रेताओं को मास्क का वितरण करते हुये कोराना से बचाव की जानकारी दी। इस कार्य पर समाचार विक्रेताओं द्वारा सर्व वैश्य चेतना समिति की सराहना की गई।
रविवार की सुबह करीब 4 बजे स्टेशन स्थित सेंटर पर यूनियन के अध्यक्ष घासीराम निषाद व कोषाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को मास्क का वितरण किया गयां जिस पर सहयोग के लिये
आगे आये समाजसेवी संगठन सर्व वैश्य चेतना समिति ने अपना योगदान किया। मास्क वितरण के दौरान सर्व वैश्य चेतना समिति की तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर युवा जिला अध्यक्ष अंकित साहू उपस्थित रहे। उन्होने स्टेशन परिसर में उपस्थित सभी समाचार पत्र विक्रेेताओं को मास्क कर वितरण कर उन्हे कोरोना से बचाव की जनकारी दी। समाचार पत्र विक्रेताओं की तरफ से सर्व वैश्य चेतन समिति के कार्यो की सराहना की गई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रामशरण साहू, अंकित साहू, महेश कुमार, पवन गुप्ता, नीरज कुमार धुरिया, रेवती गुप्ता, लक्ष्मी सेन सहित अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
![]() |
| मास्क वितरित करते सर्व वैश्य चेतना समिति पदाधिकारीगण |


No comments:
Post a Comment