ढाई सौ ग्राम स्मैक हुई बरामद, कई मामलों में रहा शामिल
जालौन (उरई), अजय मिश्रा । पुलिस द्वारा चलाये जा रहे टापटेन अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गये शातिर अपराधी को जेल भेज दिया है।
जनपद में चलाये जा रहे टाॅपटेन अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कुठौंद पुलिस ने शनिवार की देर रात टॉप 10 अपराधी सोनू उर्फ राहुल तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मदारीपुर को पकड़ा है जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर नाइट्रोवेट एल्प्राजोलाम बरामद हुआ है। सीओ जालौन सुबोध गौतम ने किया जानकारी देते हुए बताया कि सोनू के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में मारपीट, गुंडई, जानलेवा हमला, आर्म्स
एक्ट समेत विभिन्न प्रकार के 13 मामले पहले से दर्ज थे। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष अरुण तिवारी को शनिवार की रात सूचना मिली कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा। राहुल उर्फ सोनू तिवारी मदारीपुर में शराब के ठेके पर हैं। मुकबिर कु सूचना मिलने एसओ अरुण कुमार तिवारी, हदरुख चैकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, हमराही प्रमलेश, प्रवीण, सोमेश, मलखान, निखिल, शिवम आदि ने मध्य रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर आरोपित को पकड़ लिया तथा कोतवाली ले गयी है। रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया है।
![]() |
| जानकारी देते सीओ सुबोध गौतम व अरुण तिवारी। |


No comments:
Post a Comment