पटेलनगर चौराहे का साफ कराया अतिक्रमण
फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के फुटपाथ पर अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों के लिए बुरी खबर है। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गयी है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह की अगुवई में टीम ने पटेलनगर चैराहा पहुंचकर फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटवाने का काम किया। टीम ने देवीगंज स्थित मिशन अस्पताल की बाउण्ड्री से सटाकर किये गये अतिक्रमण को स्वयं हटा लिये जाने की चेतावनी भी दी गयी।
 |
| पटेलनगर चौराहे का अतिक्रमण हटाती जेसीबी। |
नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह की अगुवई में अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी के साथ पटेलनगर चैराहा पहुंचा। जहां फुटपाथ पर अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों को तत्काल वहां से हटाने का काम किया गया। पालिका की जेसीबी पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कम्प मच गया। कई दुकानदार अपना-अपना सामान स्वयं हटाते नजर आये। वहीं कई लोगों के सामान को पालिका ने जब्त कर लिया। ऐसे दुकानदारों ने जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें सामान वापस लौटाया जायेगा। अतिक्रमण हटने के बाद चैराहे का स्वरूप ही बदल गया। इसके बाद टीम देवीगंज स्थित मिशन अस्पताल के समीप पहुंची। जहां अस्पताल की बाउण्ड्री से सटाकर किये गये अतिक्रमण को देखकर पालिका ईओ ने दुकानदारों को चैबीस घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। ईओ ने कहा कि यदि पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाया तो दुकानदारों को जुर्माना भी देना पड़ेगा। उन्होने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। यह अभियान लगातार सभी इलाकों में चलाया जायेगा। शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दिशा में पालिका कार्य कर रही है।
No comments:
Post a Comment