फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद द्वारा जीर्णोद्धार के तहत वीआईपी रोड पर कराये जा रहे डिवाइडर निर्माण में कट दिये जाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय मुहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। मुहल्लेवासियों का कहना रहा कि डिवाइडर में कहीं पर भी कट नही दिया जा रहा है जिससे बच्चों सहित बूढ़ों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वीआईपी रोड स्थित वीआईपी स्टेट कॉलोनी के मुख्य मार्ग को जाने हेतु डिवाइडर में कट देने को लेकर मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना रहा कि इस कॉलोनी से हर रोज सुबह लोगों का आना जाना रहता है। छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल जाते हैं। इसके बावजूद कई बार मांग करने के बाद भी डिवाइडर में कट नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस बावत उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया था कि मौके पर जाकर और यथास्थिति देख कर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा पिछले दिनों मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया था लेकिन एक बार फिर डिवाइडर बना रहे वर्करों ने यहां पर वीआईपी स्टेट कॉलोनी के सामने डिवाइडर
निर्माण शुरू कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर मोहल्लेवासी रोड पर उतर आए और काम रुकवाने की मांग जिला प्रशासन से करने लगे। इन लोगों का यह भी कहना था कि या तो डिवाइडर में कहीं पर भी कट न दिया जाए लेकिन जहां पर जरूरत नहीं है वहां पर कट दिए जा रहे हैं और इस कॉलोनी से तमाम लोगों का रोजाना आना जाना है तो कॉलोनी के सामने कट नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि डिवाइडर में कट दिया जाए। जिससे वीआईपी कॉलोनी के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वाले लोगों में पान सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, योगेश कुमार, मनोज विश्वकर्मा, विवेक शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, अनु शर्मा, अजय अग्निहोत्री, संतोष गुप्ता, गोकुल सोनी, ब्रजमोहन, चेतन वर्मा, निर्मला सचान, अनीता सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, सचिन सहित तमाम अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
![]() |
| डिवाइडर में कट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मुहल्लेवासी। |


No comments:
Post a Comment