चार दिनों के लाकडाउन से कोरोना की चेन होगी ब्रेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

चार दिनों के लाकडाउन से कोरोना की चेन होगी ब्रेक

प्रतिष्ठान रहे बंद, सड़कों पर दिखी भीड़ 

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में लगतार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ो से एक बार फिर से सरकार व जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा रही है। जनपद मे कोरोना के गहराते आंकड़ो के बीच जिलधिकारी संजीव सिंह द्वारा एक बार फिर से रविवार तक के लिये लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिये है। डीएम के निर्देश के बाद बाजार पूरी तरह से बन्द रहे। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिये डीएम संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार झा व सीओ कपिलदेव मिश्रा द्वारा सड़कों पर निकल कर बिना किसी मकसद के घूमने वाले पर कार्रवाई की गई। वही दूसरी ओर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के आदेशों को धता बताते हुए सड़को पर रोजाना की तरह भीड़ भी दिखाई दी। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परे रखकर लोग पैदल साइकिल बैट्री रिक्शा से आते-जाते दिखाई दिए। बाइक व कारों से भी तमाम लोग फर्राटा भरते रहे। जनपद में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की सँख्या को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में सभी सरकारी कार्यालय रविवार तक बन्द कर दिये गये है। कोरोना के ताजे आंकड़े जनपद में मरीजों का दोहरा शतक लगाने को तैयार है। शहर के प्रमुख मोहल्लों में कोरोना का संक्रमण दस्तक दे चुका है। इसी तरह खागा व बिंदकी के प्रमुख कस्बों में भी मरीजों की सँख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन में सभी तरह की दुकानें आवश्यक वस्तुओं
लाकडाउन में बंद दुकानें एवं सड़कों पर फर्राटा भरते बाइक सवार।
को छोड़कर बन्द रहेगे सरकारी प्रतिष्ठान भी बन्द रहेगे जबकि केंद्रीय उपक्रमों को पाबंदी से मुक्त रखा गया है। दोपहर बारह बजे से लेकर तीन बजे तक किराने व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खोली जा सकेगी। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घण्टे चलने व निजी नर्सिंग होम पूर्व में बनाये नियमों के अनुसार ही संचालित करने के लिये कहा गया है। कर्मचारियों को मोबाईल आन रखने एव आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहने को कहा गया है। फलों एवं दूध सब्जियों की होम डिलेवरी की जा सकेगी जबकि सुबह के समय ही मंडियों में सब्जियों की बिक्री की जा सकेगी। ऑफिस बन्द रहने की अवधि में सभी सरकारी कार्यालयों में फर्श, कुर्सी, मेज आदि को ब्लीचिंग पाउडर से सफाई करने के लिये निर्देशित किया गया है। जनपद की तीनों तहसीलों में कोरोना महामारी के मरीजों की बढ़ती संख्या को आंकड़ो की रोकथाम के लिये एक बार फिर से लाकडाउन लगाये जानें की जरूरत को देखते हुए डीएम द्वारा जनपद में चार दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। सरकारी कार्यालयों को बन्द करने के साथ बाजारों को बन्द रखने एवं इस दौरान सड़क से लेकर मोहल्लों की गलियों को सेनेटाइज करने के लिये नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को कहा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को डोर-टू-डोर चलाये जा रहे स्क्रीनिंग कार्यक्रम को जारी रखने के निर्देश दिए गए है। लोगों से आवश्यकता पड़ने पर ही घरो से निकलने से पूर्व मास्क या अंगौछा आदि का प्रयोग करने समेत अन्य सरकारी निर्देशो का पालन करने को कहा गया। साथ ही मास्क न लगाएं जाने की अवस्था में पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जयगा। निर्देशो का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही गयी। डीएम-एसपी के सख्त निर्देश के बाद शहर के प्रमुख चैराहों पर पुलिस कर्मी तो तैनात रहे लेकिन बाजार बंद रखने के बाद भी शहर के सभी मार्गों पर लाकडाउन का उल्लंघन कर रोजाना की तरह भीड़ दिनभर आती जाती रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages