जालौन (उरई), अजय मिश्रा । छत के ऊपर से निकले बिजली के तारों से बच्चों को खतरा है। इसके अलावा बिजली के खुले तार निकलने से ऊपर मकान भी नहीं बनवा पा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर हाईटेंशन लाईन को हटवाने की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने एसडीओ मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 |
| मकान की छत से निकली हाईटंेशन लाइन। |
नगर क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी मिथिला बेवा सीताराम ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के ऊपर बिजली के तार निकले हैं। विभाग ने पोल लगाने की भी जहमत नहीं उठाई बल्कि छत पर ही निकले एंगल में तारों को बांध दिया है। ऐसे में छत से निकले बिजली के तारों से वह लोग छत पर किसी काम के नहीं जा पाते हैं। बच्चे भी कभी कभार छत पर चले जाते हैं जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। इस बारे में वह कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चल वह काफी परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से छत से निकले बिजली के तारों को हटवाने की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर एसडीएम ने बिजली विभाग के एसडीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment