कोरोना: सन्नाटे में नजर आई कचहरी और जजी परिसर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

कोरोना: सन्नाटे में नजर आई कचहरी और जजी परिसर

जजी परिसर में हेड कांस्टेबल और एक महिला निकली थी पाजिटिव 
कचहरी और न्यायालय का कामकाज बंद, सोमवार को खुलेंगे 
 
बांदा, के एस दुबे । बुधवार को जजी परिसर में ड्यूटी करने वाले एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कर्मी को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। पाजिटिव पाए जाने के बाद से ही कचहरी और न्यायालयों का कामकाज बंद कर दिया गया था। गुरुवार को कचहरी और जजी परिसर सन्नाटे में नजर आए। इक्का-दुक्का लोग जो दिखे, वह बाकायदा मास्क लगाए हुए थे। 
सन्नाटे में डूबे रहे जजी परिसर और कचहरी परिसर
बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता खादीवाला की ओर से जारी बयान में यह कहा गया था कि जजी परिसर में एक महिला कर्मी के पाजिटिव निकलने और हेड कांस्टेबल के पाजिटिव पाए जाने के बाद फिलहाल शनिवार तक के लिए काम-काज बंद रहेागा। इस दौरान उन्होंने कचहरी और न्यायालयों का कार्य भी बंद होने की बात कही थी। उसी के मद्देनजर गुरुवार को सुबह से ही जजी परिसर और कचहरी परिसर में सन्नाटा नजर
आया। कोरोना संक्रमण का खौफ जरूर लोगों में दिखा। दूर-दराज गांवों से आए ग्रामीणों को भी बैरंग वापस कर दिया गया। ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कचहरी और न्यायालयों का कामकाज कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब सोमवार से ही कचहरी परिसर और जजी परिसर में कामकाम शुरू होने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages