ग्रामीणों ने काम कराये बगैर ही सरकारी धन निकालने के लगाये थे आरोप
बीडीओ सहित कई अधिकारियों ने गाँव मे डाला डेरा
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत खुटैला में काम कराये बगैर सरकारी धन निकाल लेने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों पूर्व गांव के ही निवासी मानवेन्द्र सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य कई ग्रामीणों ने साँसद भानु प्रताप सिंह वर्मा सहित एसडीएम अशोक कुमार को अलग अलग प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की थी, साथ ही पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के अलावा प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गयी थी।वहीं साँसद सहित एसडीएम के आदेश पर बीडीओ दीपक यादव, एडीओ नरेशचंद्र दुबे, जेई आरईएस पवन कुमार ने मौके पर जाकर जांच प्रारंभ कर दी है।गौरतलब हो कि खुटैला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर सवाल बीते लम्बे समय से उठ रहे हैं क्योंकि ग्रामीण सरकारी धन की बंदबांट के आरोप काफी समय से ग्राम प्रधान और पंचायत सेे जुड़े सरकारी तन्त्र पर लगाते रहेे हैं।शिकायतकर्ता मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछलेे चार बर्षों सेे ग्राम निधि योजना के तहत कोई भी काम समुचित रूप सेे नहीं कराया गया है और नये शौचालय सरकारी धन से बनेे नहीं हैं बल्कि बनेे बनाए शौचालयों को नया बना दिखा कर धन निकाल लिया गया।शिकायतकर्ताओं ने इसके अलावा बीते 4 बर्षों में अलग अलग स्थानों पर इंटरलॉकिंग, सीसी, खड़ंजा, नालाध्नाली निर्माण, स्कूल सौंदर्यीकरण के नाम पर फर्जीबाड़ा कर सरकारी धन हड़पने के भी आरोप शिकायती पत्र में लगाये हैं।
![]() |
| गांव में विकास कार्यों की जांच करती टीम। |
बने शौैचालय पर निकाला गया लाखों का भुगतान
कोंच। गांव का युवक ऋषिकेन्द्र सिंह ने बताया हैै उसनेे भी शौैचालय के लिए आवेदन नहीं किया था लेकिन सूची में उसका नाम भी हैै। उसने अपना शौचालय स्वयं के धन सेे बनवाया था जिसेे सरकारी अनुदान का दिखा कर भुगतान निकाल लिया गया है। उसका कहना है कि वह अकेला ऐसा व्यक्ति नहीं हैै बल्कि ऐेसेे लोगों की संख्या सैकड़ों मेें हैै जिनके नाम से धन निकाला गया लेकिन उनके खातों में नहीं पहुंचा।
बिना आवेदन के भी सूची में है नाम
कोंच। खुटैला निवासी संजीवकुमार गिरि पुत्र गोपाल गिरि इस बात को लेकर खफा हैं कि उन्होंने शौचालय के लिए आवेदन ही नहीं किया था और न ही उनके खाते में शौचालय की एक भी किश्त ही आई है, फिर भी शौचालय की सूची में 191 नंबर पर उनका नाम है जिसमें धन भी आहरित कर लिया गया हैै। इसकी जानकारी तब हुई जब उसने शौचालय की सूची देखी जिसमें उसका नाम है।
क्या कहते है बीडीओ नदीगांव दीपक यादव
कोंच। नदीगांव के विकासखंड के खुटेला में जांच शुरू कर दी है साथ ही जांच बारीकी से की जा रही है और जांच जल्द ही पूर्ण होगी और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।


No comments:
Post a Comment