सब इंसपेक्टर, एएसआई सहित 61 पुलिसकर्मी इधर—इधर, सालों से जमे हुए भी थाने से बाहर,
स्थानांतरण सूची में 50 आरक्षक शामिल
मंदसौर, अंकित जैन । मंदसौर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ चौधरी ने जिले के सभी थानों में बडा फेरबदल किया है। कई सालों बाद थानेस्तर पर इस तरह से एकमुश्त स्थानांतरण आदेश जारी हुए है। कई आरक्षक और हेडकांस्टेबल एक ही थानों में जमे हुए थे, कहीं पर भी जाने को तैयार नहीं थे, क्योंकि डोडाचूरा और अफीम तस्करों से उनका सीधा गठजोड हो गया था और मासिक बंदी ले रहे थे। एसपी श्री चौधरी ने बेहतरीन पुलिससिंग की दिशा में बडा फेरबदल किया है। उप निरीक्षक गौरव लाड को बूढा चौकी से हटाकर चंदवासा चौकी प्रभारी बनाया है। सब इंसपेक्टर बलदेवसिंह चौधरी को चंदवासा से हटाकर शामगढ थाना भेजा गया है। एएसआई गेंदाल पलासिया को शामगढ से गरोठ थाने भेजा गया है। 8 प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण एक थाने से दूसरे थाने में किए है। स्थानांतरण सूची में 50 आरक्षकों को इधर—उधर किया है। एकमुश्त इतने स्थानांतरण को लेकर पुलिस विभाग में हलचल पैदा हो गई है। कई ऐसे जवान यानी आरक्षक थे, जो एक ही थाने में लंबे समय से जमे हुए थे। अब वे स्थानांतरण रूकवाने की जोडतोड में नेतागिरी में लग गए है।


No comments:
Post a Comment