मनासा, अंकित जैन - मनासा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव उच्चेड में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक ने मनासा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक गांव उच्चैड के किसान भगतराम पिता तुलसीराम सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडित ने बताया कि शनिवार देर रात को अज्ञात बदमाश घर दीवाल में छेद कर 15 कट्टे एवं बोरी में भरी लहसुन व 5 बोरे असगंध के चुरा ले गए। ऊपज मेेेरी एवं मेरे भाई कमलेेेश सुतार की हैं।सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर लहसुन एवं असगंध बिखरी पडी थी। चलते चोरों द्वारा की गई चोरी की वारदात का पता चला। पीडित ने मनासा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई
Sunday, July 26, 2020
चोरों ने दीवाल में छेद कर चोरी को दिया अंजाम, लहसुन एवं असगंध की कट्टे चुराए.....
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About Amja Bharat
मध्य प्रदेश
Tags:
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment