फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वाधान में शहीद शिक्षामित्रों की याद में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को समस्त विद्यालय में पौधरोपण का कार्य सम्पन्न करवाया गया। पौधरोपण अभियान के दौरान जहां लोगों से एक-एक पौध रोपित करने का आहवान किया गया वहीं उनके संरक्षण पर भी बल दिया गया।
 |
| पौधरोपण करते शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी। |
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में जनपद के स्कूल, घर, मंदिर, सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण शोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया। जिसमें हसवा ब्लॉक टीम के सहयोग से जिलाध्यक्ष ने सरांय अभैया स्थित चतुर्भुज बाबा के मंदिर में पौधरोपण किया। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पांच लोहे की बेंच भी लगवाई गयी। ये कार्यक्रम 25 जुलाई के बाद से अब तक शहीद शिक्षामित्रो की याद में किया गया। इस मौके पर बालकरण सिंह, राजेश सिंह, मनोज कुमार, रामरतन, राजू सिंह, संदीप चैहान, विकास श्रीवास्तव आदि रहे। कार्यक्रम के तहत आज जनपद में लगभग 2000 हजार पौधे लगाये गये। इस कार्य में समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष ने अपने अपने ब्लाको में इस कार्य को सम्पन करवाया। सबने वादा किया शहीद साथियों के नाम पर लगने वाले पौधों की रक्षा हम अपने बच्चों की तरह करेगें।
No comments:
Post a Comment