आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को बांटा पुष्टाहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2020

आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को बांटा पुष्टाहार

खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । शासन के निर्देशन में सोमवार को बाल विकास परियोजना ऐरायां के अन्तर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के बीच पुष्टाहार का वितरण किया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बाबत भी जानकारी दी गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जायें। 
गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित करते अधिकारी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी एवं सीडीपीओ उदय मिश्र आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ ऐरायां क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र कुटीपर, शहजादपुर खागा, कटखेरूवा, नई बाजार आदि केन्द्र पहुंचे और गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण कर सत्यापन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जायें। समय से टीकाकरण भी कराया जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीपीओ उदय मिश्र ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाये। सभी केन्द्रों में पुष्टाहार का वितरण कराया जाये। गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखा जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि सभी महिलाएं समय से पुष्टाहार का सेवन करें। दिक्कत आने पर तत्काल स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका से सम्पर्क करें। पुष्टाहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर अन्य जिम्मेदार भी मौजूद रहे। 

1 comment:

  1. खागा नगर में सभी पात्र महिलाओं को वितरण नहीं किया जाता कई जगह तो कई महीनो से पात्र महिलाओं को वितरण नही किया गया। नगर के रामनगर मुहल्ले में तो इसकी जानकारी भी नहीं दी जाती और सत्यापन कर लिया जाता है।

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Pages