बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना संक्रमण काल में अपनी महती भूमिका अदा करने व जरूरतमंदों की सेवा करने वाले अधिवक्ताओं व मीडिया कर्मियों को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जी सहाय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सेनेटाइजर की बोतल देकर सम्मानित किया। बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील भी की गयी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जी सहाय के नेतृत्व में कोरोना वारियर्स अधिवक्ताओं व मीडिया कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
करते हुए सभी का माला एवं सेनेटाइजर की बोतल देकर सम्मान किया। श्री सहाय ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार, पूर्व डीजीसी सच्चिदानन्द दास सहित मीडिया कर्मियों का आभार जताया। सम्मानित अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ अब सभी की जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर किसी कार्य से बाहर निकलते हैं तो मास्क लगाकर व सेेनटाइजर का इस्तेमाल करते हुए ही बाहर आयें। साथ ही कोरोना जांच से भी न घबराने की अपील की गयी। इस अवसर पर कायस्थ मंच के अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रणब कुमार, बंशीलाल, राजेश श्रीवास्तव, प्रभुदत्त तिवारी, आरसी त्रिपाठी, विपिन श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
![]() |
| अधिवक्ताओं को सम्मानित करते वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जी सहाय। |


No comments:
Post a Comment