किसान पांच पांच वृक्ष लगाए: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2020

किसान पांच पांच वृक्ष लगाए: डीएम

हमीरपुर, महेश अवस्थी । आत्मा के शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि आत्मा के शासी निकाय की बैठक तथा कृषि विभागों की अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में जनपद के प्रगतिशील कृषकों को अनिवार्य रूप से बुलाया जाए तथा उनके सुझाव लिए जाए।  वृक्षारोपण हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को पांच-पांच वृक्ष कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, कृषकों द्वारा वृक्षारोपण कर इनकी देखभाल की जाए। वृक्षारोपण में कृषकों का सहयोग लिया जाए तथा जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि कृषकों को कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर आंनलाइन प्रशिक्षण तथा आंफलाइन प्रशिक्षण का लाभ लिया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र में कृषको को वैज्ञानिकों द्वारा फसल पैदावार बढ़ाने के बारे में आधुनिकतम तकनीक तथा अन्य तकनीकों के बारे में बताया । मुख्य
पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कृषको, पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं का समय समय पर टीकाकरण व ईयरटैगिंग अनिवार्य रूप से कराया जाए। प्रत्येक सीजन में पशुओं के गर्भ का कुशल पशु चिकित्सकों से द्वारा परीक्षण कराया जाए। पशुओं के खुरपका, मुंहपका के टीके लगवाए जाएं। कृषि तकनीक प्रसार हेतु समय-समय पर प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। कृषकों का समूह बनाकर उन्हें उन्नत कृषि तकनीक के बारे में जरूरी जानकारी दी जाती है। कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य कृषक पुरस्कार, किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।बुंदेलखंड के दृष्टिगत कृषकों को ड्रिप, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने के बारे में जागरूक किया गया।उप निदेशक कृषि ने बताया कि टिड्डियों के हमले के दृष्टिगत किसान अपने पास पावर स्प्रेयर अवश्य रखे। यह टिड्डियों को भगाने में अत्यधिक कारगर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages