एसपी व चेयरमैन ने मेधावी बच्चो को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2020

एसपी व चेयरमैन ने मेधावी बच्चो को किया सम्मानित

हमीरपुर, महेश अवस्थी । फ्लाईंग आर्ट सोसाइटी के डायरेक्टर राहुल मल्होत्रा ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर आंनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमें चयनित बच्चो को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने  पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रथम दिव्यांशी, द्वितीय
हिमांशी तथा तृतीय आंकाक्षा रही। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्लोक कुमार ने बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सोसाइटी के डायरेक्टर राहुल मल्होत्रा व आंकाक्षा नामदेव ने अपने हाथो से बनाया हुआ छवि चित्र पुलिस अधीक्षक को भेंट किया।  अभिषेक द्विवेदी, कंचन गुप्ता, दक्ष एकेडमी के डायरेक्टर अमित दक्ष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages