भोर होते ही श्रद्धालुओं की मंदिर में लगी लंबी कतार
कोरोना काल में दूर से ही हो रहे हैं भगवान शिव के दर्शन
पाइप में जल और दूध डालकर शिव का किया जा रहा अभिषेक
बांदा, के एस दुबे । एक समय था जब बामदेवेश्वर पर्वत में भगवान शिव का जलाभिष्ेाक, दुग्धाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतार पौ फटने से लेकर देर रात तक नहीं टूटती थी। लेकिन कोरोना काल में लोगों की आस्था पर भी ठेस पहुंची है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लोग पूरी आस्था के साथ भगवान शिव का दर्शन करते हैं और अपने सामथ्र्य के अनुसार अभिषेक भी करते हैं, लेकिन अबकी बार कोरोना काल में दूर से ही श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन हो पा रहे हैं। सावन के चैथे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुुओं का आवागमन बामदेवेश्वर पर्वत में बना रहा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालु मास्क लगाकर शिव दर्शन के लिए पहुंचे।
![]() |
| गुफा के अंदर भगवान बामदेवेश्वर की सेवा में लगे स्वयंसेवक |
![]() |
| भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने को लगी लंबी लाइन |
![]() |
| कभी-कभी ऐसे भी इकट्ठा होते रहे श्रद्धालु |
कोरोना के प्रति श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक
बांदा। बामदेवेश्वर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूरे सावन माह में यह सिलसिला चलता रहा। मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित वीर की अगुवाई में कमेटी के लोगोें ने श्रद्धालुओं को एक-एक करके दर्शन कराने का इंतजाम किया। मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ने की स्थिति मेें कमेटी के लोग माइक से श्रद्धालुओं सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने को लेकर जागरूक करते रहे। ताकि कोरोना काल में किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं के द्वारा लापरवाही न की जा सके।




No comments:
Post a Comment