सिद्धेश्वर धाम समिति पदाधिकारियों को विधायक ने दिया आश्वासन
बांदा, के एस दुबे । सिद्धेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाओं व आश्रम को भव्य रूप देने के साथ ही आश्रम में चारों ओर से हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए समिति पदाधिकारियों ने विधायक प्रकाश द्विवेदी से विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उन्होंने खुले दिल से हर तरह से सहयोग करने की बात कही है। इसके लिए सिद्धेश्वर जन कल्याण समिति के
सदस्यों डीएस तिवारी उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर जन कल्याण समिति, धर्मेंद्र द्विवेदी कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जन कल्याण समिति, राजेश गुप्ता, ऋषि रंजन, अंबर दीक्षित, जितेन्द्र शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मुकेश साहू, सुमित यादव, अमित तिवारी, अमित सिंह, रमेश नामदेव आदि ने विधायक का आभार जताया।
![]() |
| सिद्धेश्वरधाम में दर्शन करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |


No comments:
Post a Comment