पी एन बी ने दिया मास्क व सेनेटाइजर डी एम को - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

पी एन बी ने दिया मास्क व सेनेटाइजर डी एम को

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । कोरोना / कोविड-19 से पॉजिटिव / संदिग्ध  मरीजों के इलाज में  लगे स्वास्थ्य कर्मियों डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के उपयोगार्थ आज पंजाब नेशनल बैंक ने जिला प्रशासन को 3000 नग ट्रिपल लेयर एन-95 मास्क व 1000 नग हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया है। यह सामग्री पंजाब नेशनल बैंक कानपुर जोन की डिप्टी जनरल मैनेजर श्री मती रंजना खरे ने जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को दिया है।   जिलाधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय में पंजाब नेशनल बैंक  प्रशासन का सहयोग करने के लिए सदैव आगे
रहता है । इसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यह सामग्री कोरोना योद्धाओं हेतु उपलब्ध कराई गई है ।जो कि बहुत उपयोगी होगी। 
  जिलाधिकारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पत्रकार बंधुओं द्वारा कोरोना से बचाव / रोकथाम के संबंध में बेहतरीन कवरेज किया गया है। उनका यह कार्य भी सराहनीय रहा है। जिलाधिकारी ने मौजूद पत्रकार बंधुओं को मास्क तथा सेनीटाइजर वितरित किया । पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर के शाखा प्रबंधक नागेंद्र सिंह , बैंक की अधिकारी अंकिता द्विवेदी व अतिन सचान , पीएनबी के मंडलीय  अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages