मेरापुर गांव सीज
हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिले में कोरोना अब तेजी से अपने पैर पसार रहा है ।जिससे जनता व अधिकारियों की नींद उड़ गई है ।मुख्यालय से लगे मेरापुर का युवक जिला अस्पताल में वार्ड बॉय है ।कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेरापुर को सीज कर दिया गया है।यहा परिवार के 20 सदस्यों के साथ 30 पड़ोसियों के भी सैंपल लिए गए है। पीड़ित को बांदा मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेज दिया गया है ।राठ मे कल दो कोरोना संक्रमित की मौत के बाद यहां कोरोना संक्रमितों के मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है ।जबकि जिले में मरने वालों की संख्या अब 7 पहुंच गई है।राठ की वृद्धा ने झांसी में इलाज के दौरान तथा निजी दंत चिकित्सक की कानपुर में मौत हो गई।जिला कारागार में कुरारा थाने के सेमरा गांव का ट्रक ड्राइवर छेड़खानी में बंद है।वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया है ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सचान ने बताया कि सिंमरा गांव में बंदी के परिजनों व पड़ोसियों के सम्पल लिये जा रहे है ।नए मरीजो की मौत के कारण दहसत से राठ कस्बे की पूरी बाजार दूसरे दिन भी बंद रही।यही हाल मौदहा का है ।जहां लोग घरों में कैद है ।बताते चले कि चित्र कूट मंडल में हमीरपुर अभी भी अव्वल है ।यहां 182 केस पाए गए है।जबकि सबसे कम बाँदा में109 मिले है।हमीरपुर में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस मुस्करा ब्लाक के चिल्ली गांव में निकला था ।


No comments:
Post a Comment