घर से ड्यूूटी पर अस्पताल आते समय हुई घटना
कमासिन, के एस दुबे । कमरे से अस्पताल ड्यूटी पर जा रहे वार्ड ब्वाय को अचानक रास्ते में दिल का दौरा पड़ गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल लाए, वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक न्यू पीएचसी इन गोवा में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। कोविड-19 में वार्ड ब्वाय की ड्यूटी सैंपलिंग के काम में लगाई गई थी। वह ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रसून जायसवाल ने बताया कि जनपद गाजीपुर निवासी
लालबहादुर श्रीवास्तव न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंगुवा में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत थे। इनकी ड्यूटी कोविड-19 के तहत सेंपलिंग लेने के काम में लगाई गई थी। वह कमासिन कस्बे में किराए के कमरे में रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते थे। सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे लाल बहादुर श्रीवास्तव कमरे से अस्पताल ड्यूटी पर पैदल आ रहे थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अचानक उनके सीने पर दर्द हुआ वह सुस्ताने के लिए एक दुकान के सामने बैठ गए, जहां कुछ क्षणों में वह गिर गए। सूचना पर अस्पताल से एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वार्ड ब्वाय लाल बहादुर ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीज थे।
![]() |
| इसी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था वार्ड ब्वाय |


No comments:
Post a Comment