जिले में पहुंचे शासन के दो सचिवों ने चार जिलों के अधिकारियों संग ली मीटिंग
गैरहाजिर महिला डॉक्टरों पर एपिडेमिक एक्ट में कार्यवाही के निर्देश
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग डा0 रजनीश दुबे एवं ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आगरा मण्डल के चारों जनपद मथुरा, आगरा, फिरोेजाबाद, मैनपुरी के सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, खाद्य रसद व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये गये कार्याें की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक आगरा मण्डल में अब तक कोविड-19 के 3735 केस पाॅजिटीव पाये गये है। उन्होने बताया कि सर्विलांस टीमों के माध्यम से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। समीक्षा करते हुये डा. रजनीश दुबे ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि सर्विलांस टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएं और इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को भी ट्रेनिंग कराकर लगाया जायें।
उन्होने कहा कि सभी सर्विलांस टीम के पास थर्मल स्क्रीनिंग मशीन व पल्स ऑक्सीमीटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायें। उन्होने टेस्टिंग बडाने पर जोर देते हुये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियोें को निर्देश दिये कि जनपदों में टेस्टिंग के लिए बूथों को बडाया जायें । उन्होने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दियें कि अपने जनपदों में अपेक्षाकृत एम्बुलेंस की संख्या को और बढा लें, इसके लिए वह इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन से समन्वय स्थापित कर कुछ एम्बुलेंस उपलब्ध करालें अथवा टाटा व बुलेरो की गाड़ीयां की एम्बुलेंस लगाकर आवश्यकतानुसार संख्या को बढ़ा लें।
बैठक के दौरान डा0 रजनीश दुबे ने फिरोजाबाद में डा0 बबीता की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत पर मण्डलायुक्त को निर्देश दियें कि वह डा0 बबीता को फोन पर बात कर दो दिन में ज्वाइन करने के लिए निर्देशित करें अन्यथा की दशा में एफआईआर दर्ज करायी जायें। इसी प्रकार अन्य दो चिकित्सक डा0 डाॅली अग्रवाल एवं डा0 प्रिया यादव के भी अनुपस्थित रहने पर एपिडेमिक एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि वह प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें । ताकि गम्भीर मरीज को आवश्यकता पडने पर प्लाज्मा थेरेपी से इजाज किया जा सके। उन्होने कहा कि शहर के मुख्य मार्गाें के अतिरिक्त गलियों में जाकर बिना मास्क लगाये घुमने वालों पर जुर्माना लगाया जायें । बैठक के दौरान आईजी ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञय राम मिश्र, फिरोजाबाद डीएम चंद्र विजय सिंह, मैनपुरी डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व डीएम आगरा प्रभु नारायन सिंह, चारों जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी, प्राचार्या मेडिकल कालेज आगरा , सीडीओ नेहा जैन, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट कुवंर पकंज सहित कई अधिकारी आदि उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment