शिकोहाबाद थाने के चार पुलिसकर्मी हुए संक्रमित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2020

शिकोहाबाद थाने के चार पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

पालिका द्वारा थाना परिसर को कराया सैनिटाइज 

 शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  ।  थाना  में तैनात एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और दो मुंशियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से थाना में हड़कंप मचा हुआ है । एक साथ चार पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने से सभी पुलिस कर्मियों में खुद के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्याप्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ने थाने में आम जनता के प्रवेश के लिए फिलहाल सात दिन के लिए रोक लगा दी है। फरियादी की शिकायत थाने के गेट पर बैठा पुलिसकर्मी लेगा। इसके बाद उसके निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। कोतवाली में तैनात एक पुलिस कर्मी की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से थाना में तैनात पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई थी। मंगलवार  सुबह पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम को भेजा और पूरे परिसर की सफाई कराई। 
 
     इसके बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैनात सभी पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रेनिंग कराई और बाद में सभी की लिस्ट बना कर उनकी थाने में ही जांच की। जिसमें एक इंस्पेक्टर, एक उप निरीक्षक और एक मुंशी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक साथ तीन पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजाटिव आने से थाने में हड़कंप मचा हुआ है। अब हर कोई थाने में जाने से डर रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने सात दिन के लिए थाना परिसर में किसी भी वाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। फरियादी से भी थाने के बाहर से ही प्रार्थना पत्र लेकर उसकी समस्या का समाधान कराया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages