बसों के थमे पहिए, एसएसपी सहित अधिकारी दिन भर घूमते रहे
सुबह से घरों से नहीं निकले लोग, पुलिस ही नजर आई सड़कों पर
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर 55 घंटे का लॉक डाउन की घोषणा की गई , जो शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया तथा 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा लोगों से इस दौरान घरों में रहने की अपील की गई थी एवं बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की बात कही गई, जिसका पूरा असर दिखाई दिया। सुबह से ही लोग घरों में रहे तथा अन्य लोगों को भी घरों में ही रहने की बात कही गई । सभी कोरोना से बचने के लिए 55 घंटे के लॉक डाउन का पालन करते दिखे । इधर एसएसपी , एसपी ग्रामीण समेत आलाधिकारी भी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में इसको लेकर घूमते नजर आए । एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर जाकर अधीनस्थों से लॉक डाउन के बारे में जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए गए ।
 |
| शहर में बंद पड़ा हुआ बाज़ार । |
जिले में 55 घंटे के लॉक डाउन का असर सुबह से ही दिखने लगा था। इस दौरान लोग खुद ही अपने घरों में रहते हुए नजर आए तथा बाजारों में दुकानें बंद थी व सन्नाटा पसरा दिखाई दिया । प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की कड़ी को तोड़ने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है । सभी प्रमुख चौक - चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही । शहर की सभी प्रमुख सड़कें सुनसान दिखाई दी, वहीं हाईवे पर भी सन्नाटा दिखाई दिया । गुरुवार की रात शासन द्वारा शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉक डाउन रहने की बात कही गई थी । इसके अनुसार यह देर रात से ही प्रभावी हो गया । इस दौरान आवश्यक कार्य से जुड़े लोगों को छोड़कर शेष सभी लोग अपने घरों में बंद रहेंगे । दुकान, मॉल, रेस्टोरेंट आदि तो बंद थे ही, इसके साथ ही सड़कों पर गाड़ियां भी नहीं चल रहीं थीं। सड़कों पर सिर्फ पुलिस की गाड़ियों का ही सायरन सुनाई दे रहा था तथा प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़िया ही दिखीं । एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के अलावा अधीनस्थ अधिकारियों की गाड़ियां घूमती हुई नजर आईं । वहीं शिकोहाबाद नगर में एसएसपी , एसपी ग्रामीण, सीओ इंदुप्रभा सिंह खुद लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करते हुए घरों ने रहने की बात कह रहे थे । वहीं एसओ सुनील कुमार तोमर सुबह से ही घूमते हुए दिखे ।
No comments:
Post a Comment