विभागीय बजट न होने पर मनरेगा योजना से लक्ष्य निर्धारण के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में 16 से 22 जुलाई तक भू जल सप्ताह आयोजन के संबंध में आवश्यक बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। जिसे बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से लगातार यह भूजल सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, नगर विकास, ग्राम विकास, उद्यान, जल निगम आदि विभागों से कहा कि कार्य योजना तैयार कर भूजल स्तर को बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई विभाग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यों को कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी छत मेरा पानी के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य चल रहा है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए रूफटॉप
वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को बढ़ाकर तेजी से कार्यों को कराएं। उसमें बड़ी ग्राम पंचायतों को पहले लिया जाए। जहां पर धनराशि अधिक है तथा शोक पिट को भी बढ़ावा दें। जिससे संचारी रोग नियंत्रण पर काफी सहयोग मिलेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सभी हैंडपंपों में शोक पिट बनें। ताकि गांव में कीचड़ व पानी न फैले वाटर रिचार्ज के भी कार्य कराए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों के हैंडपंपों को चिन्हित कर सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारियों को दें। विद्यालय में जहां पर जगह है तो वहां पर रिचार्ज की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना बनाकर कार्यों को करें जो शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उसी के अनुसार कार्य कराया जाए। जिन विभागों के पास विभागीय बजट नहीं है वह मनरेगा योजना से लक्ष्य निर्धारित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| बैठक में निर्देश देते डीएम। |


No comments:
Post a Comment