लापरवाह अधिकारियों की शिकायत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से विशेष वार्ता की। लगभग 40 मिनट तक चली बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्य और पार्टी के संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते विकास कार्य की गति धीमी हो गई है। उन्होंने कई अधिकारियों की लापरवाही और सरकारी कामकाज में रूचि कम
लेने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर का काम होने पर क्षेत्र का समुचित विकास होगा। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को समय पर विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को चित्रकूट आगमन का आमंत्रण दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के चलते कई गतिविधियां धीमी है। इस संक्रमण काल से सभी को बचाने का काम जारी है। इसके बाद वह चित्रकूट आकर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर मंदाकिनी नदी की आरती भी करेंगे। इस मौके पर आयुष अग्रवाल भी मौजूद रहे।
![]() |
| सीएम से वार्ता करते जिला उपाध्यक्ष। |


No comments:
Post a Comment