हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि प्रवासियों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को उनकी स्किल मैपिंग कर उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार काम दिया जाए। ओडीओपी योजना में लोकल स्तर की औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराए जाने हेतु लोन दिलाया जाए, इस हेतु शासन द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त किया जाय । कौशल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार दिलाया जाए ।
मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ने कहा कि जनपद के औद्योगिक/ व्यवसायिक इकाइयों के माध्यम से भी प्रवासियों / जरूरत मंद लोगों को उनकी स्किल के अनुसार रोजगार दिलाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद में 137552 लोगों / श्रमिकों को रोजगार दिलाए जाने का लक्ष्य दिया गया है । कहा कि यह लक्ष्य बड़ा है अतः इसको प्राप्त किए जाने में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। माटी कला बोर्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, खाद्य प्रसंस्करण, खादी एवं कुटीर उद्योग तथा अन्य संबंधित योजनाओं में लाभार्थियों का चयन कर स्वरोजगार हेतु शीघ्र उनको लोन दिलाया जाए । जिला उद्यान अधिकारी नरेश उत्तम, डीपीआरओ मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment