उन्नाव, डॉ अंशुमान - जनपद उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्ला खेड़ा में बीते 10 मार्च 2020 को होली के दिन 9 वर्षीय मासूम बच्ची फाग देखने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। देरशाम गांव के बाहर खेतों में मिली मासूम के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताते हुए परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी बिहार पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई थी तबसे 4 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा कर पाने में बिहार पुलिस नाकाम रही । नए एसपी रोहन पी कनय ने आने के बाद ही जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। पुलिस ने शक के आधार पर गांव निवासी मनोज पासी पुत्र गोपीलाल निवासी शुक्ला खेड़ा थाना बिहार को उठाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की पहले तो मनोज पुलिस को बरगलाता रहा व गुमराह करता रहा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म को कबूल कर पुलिस को आला कत्ल बेल्ट व घटना के समय पहने हुए कपड़े व जूते भी बरामद कराए।घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹50000 नगद इनाम की घोषणा की गई। एसपी रोहन पी कनय ने बताया की अब तक लगभग 50 लोगों से पूछताछ वह 12 लोगों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए लिए जा चुके हैं परन्तु डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट ना आने के कारण जांच में इससे कोई सहयोग ना मिल सका। मासूम का हत्यारा हैवानियत करने के बाद बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा और पुलिस व गांव वालों को बरगलाता रहा जून माह में अपराधी युवक ने अपनी शादी भी कर ली थी। बिहार पुलिस ने घटना के खुलासे के बाद अभियुक्त को जेल भेज कर एक बड़ी सफलता हासिल की ।एडीजी जोन एसएन सावत ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹50000 का इनाम देने की घोषणा के साथ साथ मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही है।
Monday, July 27, 2020
गांव के चौकीदार का पुत्र निकला मासूम का हत्यारा
Tags
# unnao
Share This
About Amja Bharat
unnao
Tags:
unnao
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment