रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
नवनिवार्चित पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत
बांदा, के एस दुबे । रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की तकनीकी और संचालन शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से इकराम बाबू भारतीय को तकनीकी शाखा का अध्यक्ष व राजेश तिवारी को मंत्री चुना गया। जबकि संचालन शाखा अध्यक्ष शंकर लाल और राशिद अली मंत्री निर्वाचित हुए। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का प्रबंधतंत्र से समाधान कराने का भरोसा दिया।
डिपो परिसर में सोमवार को चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबाबू यादव और क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर शर्मा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। तकनीकी संवर्ग की समस्याओं के निराकरण को बांदा डिपोध्कार्यशाला कार्मिको की संयुक्त तकनीकी शाखा का गठन किया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने आम राय से तकनीकी शाखा अध्यक्ष इकराम बाबू भारतीय और राजेश तिवारी को मंत्री चुना। इसके अलावा प्रवेंद्र कुमार उपाध्यक्ष प्रथम तथा सुरेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष द्वितीय तथा सुरेश पाठक कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। इसी तरह यूनियन के संचालन शाखा अध्यक्ष शंकर लाल और राशिद अली मंत्री बनाए गए। जयपाल सिंह उपाध्यक्ष प्रथम, महेश पाठक उपाध्यक्ष द्वितीय और अतुल मयंक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी गठन के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल-माला से लाद दिया। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हकों की लड़ाई आरपार लड़ी जाएगी। कर्मचारियों की हरेक समस्याओं का प्रबंधतंत्र से समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामकिशोर विश्वकर्मा, सचेंद्र कुमार, महेश पाठक, सुनील कुमार, रियाज अंसारी, प्रमोद दोहरे, बिंदेश्वरी, लवकुश, नागेंद्र समेत तमाम रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर हुआ स्वागत |
निजीकरण के विरोध में गेट मीटिंग 29 को
बांदा। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबाबू यादव व क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम के निजीकरण के विरोध में 29 जुलाई (बुधवार) को रोडवेज कर्मचारी डिपो परिसर में गेट मीटिंग करेंगे। गेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा जाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया।


No comments:
Post a Comment