उरई (जालौन), अजय मिश्रा । सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2020 में एस आर पब्लिक स्कूल उरई के छात्र गौरव प्रजापति ने 96.8ः अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शुक्ला ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित समस्त 250 छात्र सफल रहे, इसमें से लगभग 150 बच्चों ने आनर्स श्रेणी के अंक प्राप्त किए। गौरव प्रजापति ने 96.8ः अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, खुशी जैन ने 96.2 प्राप्त कर द्वितीय, सूरज सिंह ने 95ः अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वालों में नम्रता ने 94ः, आदित्य राज ने 93.2ः, लक्ष्य गुप्ता ने 93ः, अर्शिका ने 92.6ः, इरम ने 91.8ः, मनीष सिंह ने 90.2ः, अदिति राठौर ने 90ः अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ सी पी गुप्ता वाइस चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी तथा प्रबंधक अशोक कुमार राठौर सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकों रमेश चंद प्रजापति, वंदना परिहार, राघवेंद्र सिंह, अर्चना गुप्ता हर्षद, हिमांशु दीक्षित, शिवचंद आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment