उरई (जालौन), अजय मिश्रा । बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई में 10वीं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम फहरा दिया। जनपद जालौन में सीबीएसई के हाईस्कूल के इतिहास में अभी तक 98 प्रतिशत अंक किसी छात्र ने प्राप्त नहीं किया। रिकार्ड बे्रकिंग परफोमेंस करते हुये बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के छात्र अनुराग सिंह ने 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहली बार कीर्तिमान स्थापित किया।
प्रतिभाशाली छात्र अनुराग सिंह ने गणित व विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किये तो वहीं सामाजिक विज्ञान में 99, गणित में 98 अंक प्राप्त करजिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 311 छात्र-छात्रायें हाईस्कूल की परीक्ष में शामिल हुये जिसमंे 68 छात्र-छात्राओं ने 98 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच, 44 छात्र-छात्राओं ने 90 से 80 प्रतिशत केे बीच जबकि 49 छात्र-छात्राओं ने 80 से 70 प्रतिशत के बीच तथा शेष छात्र-छात्राओं ने 70 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विगत 12 वर्षों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम जनपद में सर्वोपरि रहा है। विद्यालय के छात्र अनुराग सिंह की यह उपलब्धि अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि इनके पिता जी बीएसएफ में बार्डर पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। साथ ही अवशवेंद्र राजपूत ने 96.6, मानवेंद्र सिंह ने 95.6, सत्यम दूरवार ने
95.4, आर्यन श्रीवास्तव ने 95.2, गौरी सोनी 94.8, साहित्य सिंह 94.2, मान्या गुप्ता 93.3, निखिल यादव 93.8, प्रखर द्विवेदी 93.8, देवांश गुप्ता 93.6, नमन अग्रवाल 93.4, पिंकल गहोई 93.4, कनिा पटेल 93.2, स्पनिल शर्मा 92.2, अंशिका बरथरे 92, वेदांत पाण्डे 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया, डायरेक्टर डा. आनंद इटौरिया, प्रबंधक इं. अजय इटौरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं की पीठ थपथपाई एवं शुभकामनायें दी। प्रबंधक इं. अजय इटौरिया ने छात्र-छात्राओं के उनके प्रदर्शन के लिये बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम पुरवार, शिव शमा, केके चतुर्वेदी, गोविंद सिंह, देवेश पाठ, मनविंदर, दीक्षा दूरवार, नीरज त्रिपाठी, महेश कुशवाहा, महेंद्र वाजपेयी, शिवम गुप्ता, उपेंद्र सिंह, महेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| हाईस्कूल में उत्तीर्ण छात्र-छात्रायें विद्यालय स्टाफ के साथ खुशी मनाते। |


No comments:
Post a Comment