हमीरपुर, महेश अवस्थी । एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि अनलांक 2 में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जाए। चेकिंग कर बिना मास्क चलने वालों पर शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन के आधार पर कार्यवाही की जाये ।साथ ही स्वयं भी इसका पालन किया जाये। रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक रात्रि निषेधाज्ञा का अनुपालन कराया जाये। मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठने पर कार्यवाही की जाये, यदि उनके साथ बच्चे व महिलाएं है, तो उनके प्रति नरमी बरते। थाना क्षेत्र में पैदल गस्त कर संदिग्ध स्थान चिन्हित कर नियमित चेकिंग की जाए, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाया जाए व जागरूक भी किया जाए। शासन के आदेशानुसार जनपद में 30 जून के बाद खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। भूमि विवाद से सम्बंधित प्रकरण चिन्हित कर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारण करवाया जाये। जनपद में पूर्व में बाढ़ की बजह से प्रभावित हुये स्थानों पर जायजा लेकर होने वाली समस्या से निपटने हेतु पूरी तैयारी कर ली जाये। महिला संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण करवाया जाए। डियूटी के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु सभी पुलिस कर्मी मास्क धारण करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबंद किया जाए। दोषसिद्ध अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए साथ ही समय-समय पर बुलाकर पूंछताछ की जाए। पूर्व से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें। थाना मौदहा एवं थाना मुस्करा अंतर्गत हुई लूट की घटना का खुलासा एवं अन्य सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
Friday, July 3, 2020
पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया एसपी ने
Tags
# Hameerpur
Share This
About Amja Bharat
Hameerpur
Tags:
Hameerpur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment