पात्रों को किया योजनाओं से वंचित
हमीरपुर, महेश अवस्थी । मौदहा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरौद में सरकार के करोड़ों के बजट को प्रधान ने लगाया ठिकाने, गांव के विकास कार्यों के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर धन का हुआ बंदरबांट। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरौद में विकास कार्यों में प्रधान ने मनमा नी की है। गांव की ज्यादातर सड़कें दलदल में तब्दील हो गई। वही ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से पात्रों को वंचित कर दिया गया है । गांव के प्राथमिक विद्यालय से गहबरा को जाने वाली मुख्य सड़क को 2017-18 में क्षेत्र पंचायत मौदहा द्वारा 400 मीटर से अधिक सीसी का निर्माण कराया गया था।
उसे दुबारा स्वीकृत कराके 2018--19 में एक साल के अंदर उसी क्षेत्र पंचायत के द्वारा दोबारा सीसी डलवा दी गयी । फिर भी गांव की सड़कें नही बदली,बल्कि दलदल में हुई तब्दील व ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हुए । हरिजन बस्ती में ज्यादातर योजनाओं के पात्रों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के पात्रों को लाभ से वंचित कर अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया है । ज्ञात हो कि ग्राम प्रधान द्वारा मानकों को ताक में रखकर विकास कार्यों में की लीपापोटी की गई है । गांव के कमतू साहू, मातादीन, हनुमान, रामलाल, शंकर साहू, रामस्वरूप, सुरेंद्र कुमार, प्रेम नारायण, दुर्गेश कुमार यादव, रामकुवर बेवा करिया वर्मा, संत रानी पत्नी गगादीन निषाद, रामकली पत्नी शिवबालक विकलांग है, महेश्वरीदीन पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद वर्मा सहित बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ग्रामीणों से अभद्रता करता है । बस्ती में ज्यादातर आवास के पात्र गरीब असहाय मजदूर लोग हैं। जिनको नाही सरकार से मिलने वाले आवास योजना हो या विकलांग ,वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता। अपने चहेते अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । एडीओ पंचायत सहायक खंड विकास अधिकारी मौदहा आरबी सिंह ने कहा किजानकारी होने पर जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment