कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोतवाली परिसर में दिन गुरुवार को जिले से आये अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह ने कोंच सर्किल का अर्दली रूम लेते हुये निर्देश दिए कि क्षेत्र बासी सुकून की नींद ले सकें और कोई बारदात घटित न हो इसके लिये आप लोगों को जागकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराना होगा इसके लिये पुलिस की रात्रि गस्त पिकेट ड्यूटी बढ़ाना होगा और स्वयं कोतवाल एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रात्रि गस्त करके ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को चैक करना होगा उन्होंने सम्बंधित थानों की बिबेचनाएं को देखा जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में अभिलेखों के रखरखाव को देखा और बांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए उन्होंने परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया और कोरोना संक्रमण के चलते आम
 |
| बैठक लेते एएसपी डा. अवधेश सिंह। |
जन मानस के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क लगाने के लिए कहा सरकार द्वारा घोषित दिन शनिवार एवं रविबार लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देशित किया इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह प्रभारी निरीक्षक कोंच इमरान खान, एसएसआई राजेश सिंह, सागर चैकी प्रभारी संजीब कटियार, सुरही चैकी प्रभारी मदन पाल, मंडी चैकी प्रभारी अशोक कुमार, खेड़ा चैकी प्रभारी राम प्रकाश, एसआई कमल नारायण, प्रभुदयाल, धर्मेन्द्र सिंह, लालजी, रमेश चन्द्र तिवारी, राकेश शुक्ला, थानाध्यक्ष एट कमलेश प्रजापति, एसआई शीलबंत सिंह अभिलाख सिंह, सफीक अहमद, सर्वेश कुमार, आलोक कुमार थानाध्यक्ष कैलिया बिनय दिबाकर, एसआई सुरेन्द्र सिंह, सत्यपाल राकेश कुमार, नदीगांव थानाध्यक्ष रूप कृष्ण त्रिपाठी, एसआई केदार सिंह, जीतेन्द्र सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment