मामूली सी बात पर पत्नी को मौत के घाट उतारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

मामूली सी बात पर पत्नी को मौत के घाट उतारा

पानी न मिलने से क्षुब्ध पति की करतूत 

बिजनौर, संजय सक्सेना । नजीबाबाद में मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरी में पति ने पानी न देने से क्षुब्द्ध होकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के भाई का आरोप है कि उन्हें सांप के काटने से मृत्यु होने की सूचना दी गयी थी। घटना का खुलासा होने पर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सर्वेश के पति धर्मेन्द्र ने अपनी पत्नी से एक गिलास पानी मांगा था परंतु वह पानी दिए बिना जंगल चली गई। इससे क्षुब्ध हो कर धर्मेन्द्र ने पीछे जाकर फावड़े से उसके सिर पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी और अपनी ससुराल के लोगों को सांप के काटने से उसकी मृत्यु होने की सूचना दे दी। महिला की मृत्यु हो जाने की सूचना पर उसके मायके वाले भी प्रेमपुरी पहुंच गए। मृतका के भाई रामकुमार ने बताया कि उन्हें बहन सर्वेश की सांप के काटने से मौत हो जाने की खबर दी गयी थी
जबकि प्रेमपुरी पहुंचने पर सर्वेश के सिर में चोट का निशान देखने के बाद उनको शक हुआ। इस पर उसने ग्रामीणों व बहनोई धर्मेन्द्र से बहन सर्वेश के मर जाने का कारण पूछा। बाद में उन्हें पता चला कि सर्वेश की मौत धर्मेंद्र के उसके सिर में फावड़ा मारने से हुई। इस मामले को लेकर ग्रामीण व महिला के मायके वाले मंडावली थाने पर पहुंच गए। उधर महिला की हत्या होने की सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही हत्यारोपी धर्मेंद्र को भी हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई का कहना है वह पुलिस को अपने बहनोई धर्मेन्द्र के बहन सर्वेश की हत्या करने की तहरीर देगा। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। एसओ मंडावली संदीप त्यागी ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages