राईन समाज के नगर अध्यक्ष की शिकायत पर राजस्व विभाग ने की जांच
फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ इंटर कालेज के सामने स्थित राईन समाज के कब्रिस्तान की भूमि पर लंबे समय से काबिज अवैध कब्जे को हटाये जाने के लिये सँघर्ष कर रहे उत्तर प्रदेश राईन समाज सोसाइटी के नगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद फौजी द्वारा मामले को शासन व प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद राजस्व विभाग की गठित टीम राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुँची और राजस्व दस्तवेजों के अनुसार दर्ज भूमि की पैमाइश की। इस दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा हंगामा मचाने की कोशिश भी की गयी। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए मौके से खदेड़ दिया।
 |
| सीमांकन करती राजस्व विभाग की टीम। |
उत्तर प्रदेश राईन समाज सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल हमीद फौजी ने बताया कि कस्बा स्थित राईन समाज के कब्रिस्तान में पूर्वजों के समय से मुर्दों को दफनाने का काम होता था और राजस्व के अभिलेखों में भूमि खाता संख्या 1778 गाटा सँख्या 674,673 खाता संख्या रकबा 0674,00240 दर्ज है। इस भूमि पर समाज के लोगो के द्वारा मुर्दों को दफन किया जाता था। कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था। जिसे हटाने के लिये उनके द्वारा जिलाधिकारी से लेकर शासन तक शिकायत की गयीं थी जिसके पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का मुआयना करते हुए कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन किया गया है। उन्होने बताया कि यह न्याय की पहली सीढ़ी है। जिला प्रशासन जल्द ही अवैध कब्जे से कब्रिस्तान की भूमि को मुक्त कराये। वहीं राजस्व विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन करने के पश्चात राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जायेगा तत्पश्चात उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जायेगी। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर हल्का लेखपाल ज्ञानेन्द्र कुमार, समेत राजस्व विभाग कई टीम में विशेष कुमार, राजेश कुमार दुबे, विमल सरोज, कृष्ण कुमार, अनिल प्रताप, रामभवन आदि रहे। राईन समाज की ओर से सरताज राईन, शमीम राईन, अनम राईन, रईस राईन, शकील राईन, नबी अहमद आदि रहे।
No comments:
Post a Comment