शशांक ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया
अभयराज दूसरे स्थान पर, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए
संगिनी बगैहा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया
बांदा, के एस दुबे । विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्रों ने इस वर्ष भी पूरा दमखम दिखाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शशांक यादव पुत्र अजय यादव निवासी पुलिस लाइन्स ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अभयराज गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत एवं संगिनी बंैगहा ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा कई विद्यार्थियों ने विषयवार 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इनमें से नागेश नन्दन बुन्देला, अंबर कुमार प्रजापति,
वेदांश गुप्ता, स्वयम् चैरसिया, शादाब मंसूरी, शालिनी सिंह, अनन्या यादव आदि प्रमुख हैं। संगिनी बैंगहा ने सामाजिक विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी विषय में 36 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। गणित विषय में 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी में 6 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन अरुण कुमार निगम, डायरेक्टर पूर्णाशीष रथ एवं प्रधानाचार्या डा. संगीता लमगोड़ा ने समस्त अव्वल छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सादर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन, डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षकों को साधुवाद प्रदान किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]() |
| मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं |


No comments:
Post a Comment