मेन लाइन क्षतिग्रस्त, सिविल लाइन जोन की आज ठप रहेगी पेयजल आपूर्ति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2020

मेन लाइन क्षतिग्रस्त, सिविल लाइन जोन की आज ठप रहेगी पेयजल आपूर्ति

जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जलसंस्थान की मेन राईजिंग लाइन

बांदा, के एस दुबे । बुधवार को शहर के बिजली खेड़ा वन विभाग कार्यालय रोड में किसी प्राईवेट व्यक्ति द्वारा जेसीबी से खुदाई का कार्य कराते समय जलसंस्थान में मेन राईजिंग लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुरूवार को शहर के सिविल लाईन जोन से जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। 
बिजलीखेड़ा के पास क्षतिग्रस्त जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन 
सिविल लाईन जोन के अवर अभियंता राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति के द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई कराते समय जल संस्थान की मेन राईजिंग लाईन बिजली खेड़ा में जंगल दफ्तर के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। वह तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि जेसीबी से लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण लाईन का पूरा पानी सड़क में बह रहा है। उन्होंने तत्काल लाईन को बंद करवाया तथा विभागीय कर्मियों द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जो कि गुरुवार सुबह तक ठीक हो सकेगी। इसलिए गुरूवार को सिविल लाईन जोन से जुड़े इलाके बिजली खेड़ा, डीएम कालोनी, स्वराज कालोनी, आवास विकास, इंदिरा नगर, पुलिस लाईन, जरैली कोई, सुदामापुरी आदि इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages