मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
हमीरपुर, महेश अवस्थी । आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभाओं के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के क्रम में राठ विधानसभा के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए तथा कोरोना महामारी के लिए बचाव को ही उपाय बताते हुए कहा कि राष्ट्र को समर्पित तथा सेवा ही संगठन को साकार करने वाले देव दुर्लभ कार्यकर्ता मात्र भाजपा जैसे संगठन में ही संभव है। ऐसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना ।मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी जी पर देश की जनता को इतना भरोसा है कि उनके एक आह्वान पर रात 9 बजे अपने अपने घरों की लाइटें बंद करके, दीपक के माध्यम से रोशनी करते हुए, थाली और ताली बजाते हुए कोरोना भागेगा - कोरोना भागेगा के संकल्प के साथ पूरे देश ने उनके आवाहन का पालन किया। जिसे पूरी दुनिया ने देखा । कोरोना महामारी के विरुद्ध भारत की तैयारी के साथ लड़ाई को पूरे विश्व में नजीर के रूप में देखा गया और बड़े विश्वास के साथ विश्व के तमाम सामर्थ्यवान देशों ने भारत से उम्मीदें करते हुए सहयोग की मांग की। जिसके प्रतिउत्तर में भारत ने पूर्ण सहयोग कर उनके विश्वास को और भी पक्का किया। कोरोना महामारी के बीच ऐसा भी समय आया जब विश्व के तमाम विकसित देशों ने हाथ खड़े कर दिए, परंतु भारत ने पूरे विश्व को प्रेरणादाई नेतृत्व देते हुए कोरोना महामारी के विरुद्ध सफलता के साथ संघर्ष किया । राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास योगी जी जैसा नेतृत्व शासन में है ,कार्यकर्ता को ही संगठन मानने वाले स्वतंत्र देव जी जैसा संगठन का मुखिया तथा बंसल जी जैसे संगठन परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में सृजन, पालन ,पोषण करने वाले नेतृत्व मिले हैं| यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है । उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 512000 करोड रुपए के बजट के साथ वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है| जनता से किए गए वादों को पूरा करना आसान नहीं होता, वह भी ऐसी स्थिति में जब प्रदेश की आर्थिक एवं प्रशासनिक की स्थिति जर्जर हो ,लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूर दृष्टि एवं प्रशासनिक कौशल से प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया । मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार नए भारत के निर्माण के विजन को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर के भारत से पूर्ण एकीकरण , नागरिकता संशोधन अधिनियम ,समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने, राम मंदिर निर्माण हेतु ट्रस्ट के गठन, बच्चों के यौन उत्पीड़न, दुराचार से सुरक्षा हेतु कठोर कानून, किसानों की आमदनी दोगुनी करने की ओर ठोस कदम, देश के सुरक्षा प्रहरियों को समर्पित सरकार के अहम फैसले, मेक इन इंडिया, जन औषधि योजना, कौशल भारत योजना, मिशन इंद्रधनुष, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, अमृत योजना, पीएम कर्म योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा स्टार्ट अप इंडिया स्टैंड अप इंडिया ऐसी योजनाएं हैं जिन्होंने भारत को बदल दिया है और मेरा देश बदल रहा है। आगे बढ़ रहा है ,को साकार करने वाली हैं। सम्मेलन में सहभाग करते हुए विधायक मनीषा अनुरागी ने सम्मेलन से जुड़े सभी पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता द्वारा बूथ समिति सदस्यों, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी ,मंडल, जिला, क्षेत्र ,प्रदेश सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री नरवेंद सिंह, आईटी सेल के जिला सह संयोजक सिद्दार्थ पाठक द्वारा किया गया । हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, नेता के के द्विवेदी ने विचार रखे ।


No comments:
Post a Comment