राज्य परियोजनानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान द्वारा गाइडलाइन जारी
उन्नाव, डॉ अंशुमान - राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्ष 2020- 21 में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालयों के लिए जारी कंपोजिट स्कूल ग्रांट के विषय में दिशा निर्देश जारी किया गया है बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि आवंटित धनराशि का 10% स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा संबंधित कार्यों पर व्यय किया जाएगा ,स्वच्छता मद में छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत एवं परिसर की स्वच्छता पर व्यय को प्राथमिकता दी जाएगी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम की व्यवस्था को द्वितीय वरीयता क्रम में पूर्ण कराया जाना अनिवार्य होगा शौचालय एवं हैंड वॉश सिस्टम की क्रियाशीलता हेतु रनिंग वाटर की व्यवस्था को तृतीय वरीयता क्रम में सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि क्रियाशील शौचालय जिन्हें अति लघु मरम्मत में क्रियाशील कराया जा सकता है उन्हें चतुर्थ वरीयता क्रम में क्रियाशील कराया जाना अनिवार्य होगा स्वच्छता संदेश लिखवाया जाना शिक्षण सहायक सामग्री हेतु प्रिंट रिच मटेरियल विज्ञान किट, गणित किट, ग्लोब, मानचित्र इत्यादि का क्रय किया जाएगा जिन विद्यालयों में अलमारी नहीं है वहां अनिवार्य रूप से अलमारी का क्रय किया जाएगा अग्निशमन यंत्र की रिपेयरिंग कराई जाएगी फर्स्ट एड बॉक्स में कोई दवाई एक्सपायरी ना हो यह सुनिश्चित किया जाएगा विद्यालय की आवश्यकता अनुसार उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री का ही क्रय किया जाए तथा यदि अन्य मद योजना से कोई कार्य कराया जा चुका है या अनुमोदित है तो ऐसा कार्य के लिए कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का उपयोग कदापि न किया जाए।


No comments:
Post a Comment