बछड़े दिए बेंच , टैग गांव में
हमीरपुर, महेश अवस्थी । कुरारा विकास खण्ड के गिमुहा गांव में सरकारी गौशाला में पिछले 4 माह से एक भी जानवर नही है ।मगर इन जानवरो के चारेव रख रखाव पर अभी भी रुपया निकल जाए रहा है ।अधिकाँश जानवर भूख प्यास से मर गए जिनके अस्थि पंजर गौ शाला के बाहर बड़ी संख्या में है ।बड़ी संख्या में बछड़े बेंच दिए गए।जिनके टैग गांव में पड़े है।नही तो बताए कि ये जानवर कहां है।जिनके टैग है ।अब गौशाला का इस्तेमाल गांव के दबंग लोग खपरा पाथने व नहाने ,कपड़ा धोने,घरेलू जानवर को नहलाने में करते है ।इसके संचालन की जिम्मेदारी सचिव नीरज सचान की है।8 बीघे में बनी गौशाला के पड़ोसी बताते है कि यहां 5 माह से कोई जानवर नही है। जमीन साफ सुथरी पड़ी है।पीने के पानी की व्यवस्था है,टीन शेड भी लगा है,मगर गाये एक नही है।शिव सेना के रत्न ब्रम्हचारी ने मुख्य मंत्री से जांच कराने की मांग की है ।


No comments:
Post a Comment