विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार

हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा ।जनपद में विश्व जनसंख्या दिवस 31 जुलाई तक 2 चरणों में मनाया जाना है। प्रथम चरण जो कि वर्तमान में चल रहा है, 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा, जो कि दंपत्ति संपर्क अभियान पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। दंपत्ति से संपर्क कर उनको परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। द्वितीय चरण में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।  यह सभी कार्यक्रम जनपद के कंटेनमेंट व बफर जोन को छोड़कर मनाए जाएंगे । परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों को जनपद स्तर , विकासखंड स्तर तथा ग्राम स्तर पर
प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल वैन / एलईडी वैन का भी प्रयोग किया जायेगा।  जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों यथा उचित उम्र पर विवाह करने, बच्चों के जन्म में अंतर रखने , प्रसव पश्चात परिवार नियोजन अपनाने , परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । परिवार नियोजन  से संबंधित बैनर ,पोस्टर ,  तथा पंपलेट का वितरण भी किया जाएगा। गर्भनिरोधक साधनों की निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। नसबंदी सेवा हेतु इच्छुक लाभार्थियों के फ्री रजिस्ट्रेशन भी किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages