कमासिन में भी लाक डाउन में बंद रहीं दुकानें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

कमासिन में भी लाक डाउन में बंद रहीं दुकानें

आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी प्रतिष्ठानों पर लटका रहा ताला 
इलाकाई पुलिस करती रही भ्रमण, चप्पे-चप्पे पर रही नजर 
 
कमासिन, के एस दुबे । लाक डाउन के दूसरे दिन भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय समेत कस्बे गलियों की दुकानें बंद रही। सुबह से लेकर दोपहर तक केवल आवश्यक वस्तुओं की ही यदा कदा दुकानें खुली रहीं। मुख्य मार्गों पर लगी पुलिस टीम ने आवागमन करने वालों को पूछताछ करती रही। चैराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दरमियान बाइक सवार लोग आवागमन करते रहे। ग्रामीण अंचलों मे लाक डाउन का कोई खास असर नजर नहीं आया।
कमासिन में भ्रमण करती पुलिस
रविवार को दूसरे दिन लाक डाउन पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। सुबह से ही चैराहे पर पुलिस ने आवागमन करने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ करती रही। अनावश्यक रूप से घूमने वालें लोगों को कड़ी हिदायत के साथ वापस कर दिया गया और घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए गए। बाजार बंद रहने से सारा दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पुलिस कस्बे की गलियों, मुख्य सड़कों पर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैराहे में तैनात पुलिस बल ने घर से निकलने वालों से जानकारी हासिल की पुलिस ने केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही निकलने दिया। अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को वापस भेजा। कस्बे के बाजार बंद रहने के कारण लोग घरों में रहे। आवश्यक कार्य के लिए लोग सारा दिन वाहनों का इंतजार करते देखे गए। बिना मास्क के घरों से निकलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस
सड़कों पर पसरा सन्नाटा
के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर चालान किया गया। परिवहन विभाग की बसों सहित प्राइवेट वाहनों के संचालन पर रोक लगी रहने से दिन भर यात्री वाहनों का इंतजार करते रहे। पुलिस ने कस्बे के मोहल्लों में भी लोगों को जागरुक करते हुए लाकडाउन का पालन करने की अपील की। लॉकडाउन का पालन न करने वालों के प्रति पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें सड़क में दौड़ा लिया। जगह-जगह चेकिंग कर लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूमने वालों को पुलिस ने खूब दौड़ाया। इसके साथ ही सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कई टीमें लगाएं रखा।ये टीमें कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करती रही। वहीं दूसरी ओर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही। भीड़ वाले स्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़के सुनसान रही।इधर कस्बे में बाजार पूरी तरह बंद रहे। लेकिन ग्रामीण अंचलों में लॉक डाउन का खास असर नजर नहीं आया लोग रोजाना की तरह ही घूमते नजर आए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages