दूसरे दिन भी लाक डाउन में बनी रही शांति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

दूसरे दिन भी लाक डाउन में बनी रही शांति

सन्नाटे में रहा शहर, चलहकदमी के बीच गुजरा दिन 
दोपहिया-चैपाहिया वाहन भी भरते रहे फर्राटा 
 
बांदा, के एस दुबे  । शासन द्वारा घोषित 55 घंटे के लाक डाउन में दूसरे दिन रविवार को भी पूरा दिन शहर में सन्नाटे का आलम रहा। यह बात दीगर रही कि बीच-बीच में जहां लोग चहलकदमी करते नजर आए, वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहन भी सड़कों पर फर्राटा भरते देखे गए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके साथ ही पुलिस की नजर बचाकर दुकान खोलने और बंद करने का सिलसिला भी जारी रहा। 
कोरोना संक्रमण की साइकिल को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा दो दिवसीय लाक डाउन की घोषणा की गई थी। रविवार को लाक डाउन के दूसरे और आखिरी दिन भी लोगों ने लाक डाउन का पालन किया और अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर के मुख्य बाजार में इक्का-दुक्का लोग नजर आए और दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। यह बात दीगर रही कि मौके की नजातक को देखते हुए दुकानदार अपनी दुकान की शटर खोलते और बंद करते नजर आए। इधर, लाकडाउन को सफल बनाने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक डा.सिद्धार्थ शंकर मीणा दूसरे दिन पूरी कवायदों में जुटे रहे। अधिकारियों के
मुख्य बाजार में भी पसरा रहा सन्नाटा
नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम को हालात का जायजा लेने और लोगों को लाकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील के लिए उतार दिया गया। दिन भर पुलिस गांव से शहर तक सघन तलाशी और लाकडाउन के निर्देशों के अनुपालन में जुटी रही। अधिकारी भ्रमणशील रहकर हालात का जायजा ले रहे। बाजार, दुकानें, प्रतिष्ठान बंद थे और सड़कों पर सन्नाटा था। इक्का दुक्का वाहन सड़कों पर नजर आए। पुलिस और प्रशासन वाहनों और बाइक से आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रहे। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से रोका-टोका। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऐसे लोगों को बीच रास्ते से वापस लौटा दिया। शहर के प्रमुख चैराहों और सड़कों पर पुलिस फोर्स का कड़ा पहरा रहा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी लाकडाउन का असर नजर आया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages